Assembly Elections से पहले प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- BJP की सहूलियत के हिसाब से तय होती हैं चुनाव की तारीखें

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 03:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद सोमवार को दावा किया कि भाजपा की सहूलियत के हिसाब से चुनाव की तारीखें और चरण तय किए जाते हैं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''जिस तरह से चुनावों की तारीखों की घोषणा होती है और चरणों को निर्धारित किया जाता है, उससे मुझे लगता है कि ये सब भाजपा की सुविधानुसार तय होता है।''  

PunjabKesari

निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News