PM मोदी आज जारी करेंगे भगवद्गीता की पांडुलिपि के 11 खंड, 21 विद्वानों ने की है व्याख्या

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 02:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भगवद् गीता की पांडुलिपि के 11 खंडों का लोकार्पण करेंगे। यह लोकार्पण दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम निवास पर होगा। PMO की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन पांडुलिपियों में 21 विद्वानों ने भगवद् गीता के श्लोकों की व्याख्या की है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिंदू धर्मशास्त्र ट्रस्ट के विद्वान कर्ण सिंह भी मौजूद रहेंगे।

 

आमतौर पर भगवद्गीता के साथ चलन यह है कि इसे किसी एक ही भाषा या किसी एक ही विद्वान की टिप्पणी के साथ पेश किया जाता है लेकिन पहली बार इस महाकाव्य पर अलग-अलग विद्वानों की टिप्पणियां एक साथ और तुलना करते हुए लाई जा रही हैं। इसे पब्लिश करने का काम धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से किया गया है। कर्ण सिंह जम्मू-कश्मीर के इस ट्रस्ट के ट्रस्टी चेयरमैन हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News