तोक्यो जाने वाले भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों को विदाई देंगे PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा। एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें आधिकारिक विदाई देंगे। इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन यह 10 से 15 जुलाई के बीच किसी दिन होगा।

 

सूत्रों ने बताया कि यह समारोह देश में मौजूद खिलाड़ियों के लिए होगा जो इसके बाद तोक्यो रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि यह उन खिलाड़ियों के लिए होगा जो भारत से तोक्यो जाएंगे। जो खिलाड़ी विदेश में हैं, वे सीधे वहीं से तोक्यो रवाना होंगे। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टॉफ के अलावा ओलंपिक के लिए जो भी तोक्यो जाना चाहता है, उसे जरूरत के मुताबिक अनुमति दी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कोरोना काल में मंत्रालय ने अधिकतम सहयोगी स्टॉफ को भेजने के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News