PM मोदी-शाह और राजनाथ ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई, बोले-आपके परिश्रम से नई ऊंचाइयों को छू रही BJP

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह पार्टी को प्रेरक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव भी है जिसके लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है। उनकी आयु लंबी हो।''

 

नड्डा ने इस बधाई के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘शुभकामनाओं के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार। मैं आपके मार्गदर्शन में देश और पार्टी की सेवा करने का अवसर पाकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। आपका समर्पण और द्दढ़ संकल्प हमें हमारे राष्ट्र और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित और प्रेरित करता है।

 

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। शाह ने ट्वीट किया भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि भाजपा के कर्मठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दल के विकास में नड्डाजी का अप्रतिम योगदान रहा है। वे बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News