पर्रिकर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, बताया- एक सच्चे देशभक्त, असाधारण प्रशासक

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 09:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। 63 वर्षीय पर्रिकर को लंबे समय से अग्नाशय संबंधी बीमारी थी और उनका निजी आवास पर डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा था।
PunjabKesari
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है। कोविंद ने शोक संदेश में कहा कि मनोहर पर्रिकर के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन में उनके समर्पण, लगन और गोवा के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को देश हमेशा याद रखेगा।

मनोहर पर्रिकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक, वह सभी की प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के प्रति उनकी त्रुटिहीन सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ हैं। ओम शान्ति।“

पीएम मोदी अपने अगले ट्वीट में पर्रिकर को आधुनिक गोव का निर्माता बताया। उन्होंने लिखा, “मनोहर पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे। अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सुलभ स्वभाव की बदौलत वे वर्षों तक राज्य के पसंदीदा नेता बने रहे। उनकी जन-समर्थक नीतियों ने गोवा को प्रगति की उल्लेखनीय ऊंचाइयों को सुनिश्चित किया।“

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट मे कहा कि भारत हमारे रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के लिए मनोहर पर्रिकर का सदा आभारी रहेगा। जब वह आरएम थे, भारत ने कई फैसलों को देखा, जिसमें भारत की सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाया गया, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दिया और पूर्व सैनिकों के जीवन को बेहतर बनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News