PM मोदी ने 8 भाषाओं में दिया Howdy Modi का जवाब, गदगद हुए 50 हजार लोग

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 10:43 AM (IST)

ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था सहित देश को मजबूत बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘भारत में सब अच्छा है, भारत में सब चंगा है।'' ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय पीएम ने हिंदी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती सहित कई भाषाओं में कहा कि भारत में सब कुछ अच्छा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कुछ मित्रों को आश्चर्य हो रहा होगा कि मैंने क्या कहा। मैंने इतना ही कहा कि सब कुछ अच्छा है। उन्होंने कहा कि आज भारत पहले के मुकाबले और तेज गति से आगे बढ़ना चाहता है। भारत कुछ लोगों की सोच को चुनौती दे रहा है, जिनकी सोच है कि कुछ बदल ही नहीं सकता।

PunjabKesari

बीते पांच सालों में 130 करोड़ भारतीयों ने हर क्षेत्र में ऐसे नतीजे हासिल किए हैं जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। ''मोदी ने माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का संकेत कश्मीर के ताजा हालात और भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग पंथ, संप्रदाय, सैकड़ों तरह का अलग-अलग क्षेत्रीय खान-पान, अलग-अलग वेशभूषा और अलग-अलग मौसम एवं ऋतु चक्र भारत को अद्भुत बनाते हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सदियों से हमारे देश सैकड़ों भाषाओं, सैकड़ों बोलियां, सहअस्तित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अलग अलग भाषाएं और उदार एवं लोकतांत्रिक समाज हमारी पहचान है। अलग अलग भाषा, अलग अलग पंथ, पूजा पद्धति, वेषभूषा इस धरती को अद्भुत बनाए हुए हैं। मोदी ने कहा कि सबसे बड़ा मंत्र है- सबका साथ-सबका विकास, भारत की सबसे बड़ी नीति है-जन भागीदारी, भारत का सबसे प्रचलित नारा है- संकल्प से सिद्धि और भारत का सबसे बड़ा संकल्प है- न्यू इंडिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News