कांग्रेेस चौकीदार का अपमान कर रही, उनकी गाली मेरे लिए गहना है: PM मोदी

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2019 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा-शिवसेना गठबंधन उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग मुझे आर्शीवाद देने आए हैं। भीषण गर्मी में भी लोग यहां आए हैं।
PunjabKesari

कांग्रेस और NCP की उड़ी नींद 

  • कांग्रेेस चौकीदार का अपमान कर रही है। उनकी गाली मेरे लिए गहना है। 
  • 2 दिन पहले कांग्रेस के एक बढ़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। 
  • अब आप बताइये बरसों से जो साफ़ सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं
  • अभी तो पोलिंग में 10 दिन बाकी हैं। लेकिन आज जो आप लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया है, पता नहीं आज कांग्रेस और NCP के लोगों को नींद आएगी की नहीं। 

PunjabKesari

इसरो को वैज्ञानिकों को बधाई

  • हमारे लिए गर्व की बात है कि इसरो ने कुछ देर पहले एक ऐतिहासिक सिद्धि हासिल हुई है। इसके लिए में इसरो को वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।
  • PSLV C45 को सफलतापूर्वक लॉन्च करके 5 देशों की दो दर्जन से ज्यादा सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया है। 
  • जब पहले इस प्रकार के प्रयोग होते थे तो उसकी दीर्घा गैलरी में कुछ चुने हुए लोग ही होते थे। 
  • लेकिन देश में विज्ञान की ओर रुचि बढ़े और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान बढ़े एवं आम नागरिक भी इसे देख पाए। 


PunjabKesari

कांग्रेस एनसीपी का गठबंधन कुंभकर्ण जैसा

  • एक समय था जब शरद पवार जी सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
  • पवार ने ऐलान भी किया था कि वो ये चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।
  • पवार भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है। 
  • कांग्रेस एनसीपी का गठबंधन कुंभकर्ण जैसा है। 
  • एनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। 
  • पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं।
  • इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है
     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News