इजरायल में दिव्यांग कलाकारों ने ‘I Love My India’ पर दी शानदार प्रस्तुति, PM मोदी ने जमकर की तारीफ ! भावुक कर देगा Video

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 06:25 PM (IST)

International Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान दिव्यांग कलाकारों ने ‘I Love My India’ गीत प्रस्तुत किया । केरल समुदाय ने थिरुवातिरा नृत्य पेश किया। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यरुशलम में दिव्यांग कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘I Love My India’ गीत की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह “एक यादगार प्रस्तुति” थी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदियों और इजरायली नागरिकों ने मिलकर भारत-इजरायल के साझा विरासत और अटूट रिश्तों का जश्न मनाया। यह प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच भावनात्मक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बन गई।

 

केरल की ‘थिरुवातिरा’ ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग
दौरे के दौरान पीएम मोदी ने केरल के केयरगिवर्स समुदाय द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य ‘थिरुवातिरा’ का भी आनंद लिया। राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिवालय (NCS) ने कहा कि यह प्रस्तुति केरल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और भारतीय प्रवासी समुदाय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भारतीय प्रवासी जहां भी जाते हैं, वहां भारत की कला और संस्कृति को जीवित रखते हैं।

  

इस यात्रा में भारत-इजरायल के बीच AI, साइबर सुरक्षा और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में समझौते भी हुए।  प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से मुलाकात की।इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, शिक्षा, कृषि, नवाचार, समुद्री विरासत, मत्स्य पालन और व्यापार जैसे क्षेत्रों में कई समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक, तकनीकी और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।
PM मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे। तेल अवीव एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने स्वयं उनका स्वागत किया और विशेष गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यरुशलम और तेल अवीव में भारतीय संगीत और नृत्य के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भारतीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। यह दौरा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक बना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News