अंबेडकर जयंती: बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए बोले PM मोदी-भारत की प्रगति में उन्होंने अमिट योगदान दिया
punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 09:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में आंबेडकर का योगदान अमिट है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत की प्रगति में उन्होंने अमिट योगदान दिया है।''
Tributes to Dr. Babasaheb Ambedkar on his Jayanti. He has made indelible contributions to India’s progress. This is a day to reiterate our commitment to fulfil his dreams for our nation. pic.twitter.com/mLTgmJ8tNi
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2022
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।'' इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।