पीएम मोदी का राहुल पर तंज, कुछ नेताओं का पद बढ़ता है, कद नहीं

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 08:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कई दलों में नेताओं का पद तो बढ़ा, लेकिन कद में छोटे रह गए। पीएम के निशाने पर सीधे-सीधे राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कद पहले इतना छोटा कभी नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी ने कहा कि माओवादी विचारधारा के साथ चलने वाली पार्टियों ने लोगों पर अत्याचार किया। ये लोकतंत्र की ताकत ही है, कि गरीब से गरीब जनता ने चोट का जवाब से वोट दिया है।

डूबते सूर्य का रंग लाल होता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दलों में नेताओं का पद तो बढ़ जाता है। लेकिन कद में छोटे रह जाते हैं। बता दें कि राहुल गांधी को पिछले साल पार्टी के उपाध्यक्ष पद से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पीएम ने त्रिपुरा और नागालैंड में मिली ऐतिहासिक जीत पर बोलते हुए कहा कि जब सूरज डूबता है। तब उसका रंग लाल होता है। और जब सूर्य का उदय होता है, उसका रंग केसरिया होता है।

नरेंद्र मोदी ने वास्तुशास्त्र के बारे में बोलते हुए कहा कि जो लोग वास्तुशास्त्र से संबंध रखते हैं। वह एक मान्यता रखते हैं। वास्तुशास्त्र के लोग मानते हैं कि जब किसी नई इमारत का निर्माण होता है, तो उसमें नॉर्थ-ईस्ट का कोना बहुत महत्वपूर्ण होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News