खुलासा: PM मोदी को केरल यात्रा के दौरान था आतंकी खतरा!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 10:17 AM (IST)

कोच्चि: कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के लिए केरल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी खतरा था। इस आशय की जानकारी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक टी. पी. सेनकुमार ने आज दी। सेनकुमार ने आज संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा के दिन (शनिवार) यहां बड़े खतरे की आशंका थी, उनकी यात्रा के दिन यहां एक आतंकी मॉड्यूल मॉजूद था। हम इसकी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। आतंकी खतरे के संबंध में सवाल करने पर सेनकुमार ने कहा कि वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं। केरल के पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय के पास प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल प्रयोग को जायज ठहराते हुए उक्त बातें कहीं। 
PunjabKesari

'उसी रास्ते से गुजरने वाला था का काफिला' 
पुतुव्यपे के पास एलपीजी टर्मिनल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर शुक्रवार को पुलिस ने बल प्रयोग किया था। उन्होंने कोच्चि के पुलिस उपायुक्त यतिश चंद्र का भी बचाव किया, सूचनाओं के मुताबिक, उन्होंने ही प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था। पुलिस प्रमुख ने कहा, उन्होंने (प्रदर्शनकारियों) अचानक उस रास्ते पर परेशानी खड़ा करने का प्रयास किया, जिससे होकर (17 जून को) प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। उस दिन अन्य सुरक्षा एजेंसियां रास्ते पर परीक्षण कर रही थीं।  
PunjabKesari

क्या कार्रवाई का विजुअल दिखा सकते हैं?
मोदी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोच्चि आए थे। उन्होंने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया और राज्पाल पी. सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ मेट्रो रेल की यात्रा भी की थी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रदर्शन बिना किसी पूर्व सूचना के आयोजित किया गया था और पुलिस कार्रवाई उचित थी। सेनकुमार ने चंद्र के खिलाफ आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने पुतुव्यपे में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश दिया था। उन्होंने संवाददाताओं से सवाल किया, क्या आप उनकी कार्रवाई का विजुअल दिखा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News