Milad-un-Nabi wishes: पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 09:57 AM (IST)
नई दिल्ली : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पावन अवसर पर देशभर में मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पावन अवसर पर देशभर में मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026
Greetings on Milad-un-Nabi. I hope this occasion furthers togetherness and joy all around us. May the spirit of kindness and giving back to society always guide us.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर ओर एकजुटता और उल्लास बढ़ाएगा। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, ईद मुबारक। मिलाद-उन-नबी पर मुबारकवाद। मुझे उम्मीद है कि यह पर्व हमारे चारों ओर एकजुटता और उल्लास बढ़ाएगा। दया और समाज को लौटाने की भावना हमेशा हमें राह दिखाती रहे।
