दिल्ली भाजपा का खरगे के घर के पास विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के ''अपमान'' के लिए माफी की मांग

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 02:07 PM (IST)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमानजनक बयानों को लेकर दिल्ली भाजपा ने सोमवार को उनके आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शनकारियों ने सेना भवन गोल चक्कर से राजाजी मार्ग पर स्थित खरगे के आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित अपमान के विरोध में नारे लगाए और खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ खरगे द्वारा की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था। 

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में खरगे ने कहा कि कांग्रेस 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को अंजाम देने वालों को जेल भेजेगी। इस दौरान दर्शकों में से एक व्यक्ति ने खरगे के भाषण में बाधा डाली और चिल्लाकर कहा, 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे'। खरगे ने मंच से कथित तौर पर जवाब दिया, 'मोदी का बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News