पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर किया दुख व्यक्त, कहा- उन्होंने जेपी-लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाया

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 10:34 AM (IST)

नेशनल  डेस्क: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

अखिलेश ने ट्वीट में कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

वहीं,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि  श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया. वो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे. उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

इसके साथ ही दूसरे ट्विट में पीएम मोदी ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News