तमिलनाडु के CM बने विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, उनके आगामी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 12:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा, 'तिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।' उन्होंने यह भी कहा, 'केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

ये भी पढ़ें:- 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का होगा गठन

 टीवीके ने विधानसभा चुनाव की 234 सीटों में 108 पर जीत हासिल की और कांग्रेस, वामदलों एवं अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय को यहां .नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News