बंगाल की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को बधाई दी

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 08:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विधानसभा चुनावों में उनकी 'ऐतिहासिक और निर्णायक' जीत पर बधाई दी है। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देशाई ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''पिछले महीने ही फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की थी और कहा कि भारत कितना भाग्यशाली है कि उसे प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेता मिला है।''

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को (विधानसभा) चुनाव में ऐतिहासिक और निर्णायक जीत पर बधाई दी।'' भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। पार्टी ने असम में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News