शेख हसीना ने प.बंगाल में BJP सरकार बनने पर खुशी जताई, सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 05:04 PM (IST)

International Desk: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री  शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत और सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari)के मुख्यमंत्री पद संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर जारी संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। हसीना ने कहा कि बंगाल भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के इतिहास में खास स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भाषा, संस्कृति और विरासत का गहरा संबंध है।

PunjabKesari

हसीना को उम्मीद है कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारत-बांग्लादेश संबंध और मजबूत होंगे। हसीना ने यह भी कहा कि पड़ोसी होने के नाते बांग्लादेश हमेशा पश्चिम बंगाल की शांति और विकास की कामना करता है। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विकास को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News