लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, PM मोदी 14 अप्रैल को देश को कर सकते हैं संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 05:38 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस महामारी के लगातार बढ़ते मामलों के कारण देश में जारी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर सबकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हैं। क्या पीएम मोदी 14 अप्रैल को एक बार फिर देश को संबोधित करके इसे बढ़ाने का ऐलान करेंगे या उसके पहले ही इस बारे में कोई फैसला सरकार की ओर से आ जाएगा? पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। इसके बाद ही लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार कोई फैसला करेगी।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, एक तरफ सोच है कि जब देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या कम थी, तब 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया। आज तो ये संख्या 6700 के पार पहुंच गई है। तब क्या लॉकडाउन में किसी तरह की छूट दी जानी चाहिए? पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इस लॉकडाउन को कम से कम 14 दिन के लिए और बढ़ा देना चाहिए। कई राज्य सरकारें भी इस बात का समर्थन कर रही हैं। ओडिशा ने तो अपनी तरफ से राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा भी दिया है। पंजाब में आज ही सरकार ने लॉकडाउन/कर्फ्यू 1 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि अन्य राज्य सरकारें भी इसी नक्शे कदम पर चलेंगी।
PunjabKesari
आंकड़े बता रहे हैं कि देश की लगभग 400 जिले कोरोना से अछूते हैं। उसी तरह, उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले नहीं हैं। हैं भी, तो न के बराबर। ऐसे में उन राज्यों या उन जिलों में, आंतरिक तौर पर लॉकडाउन क्या हटा नहीं देना चाहिए?
PunjabKesari
कुछ पाबंदियां रहेंगी जारी!
सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सभी अंतरराज्यीय परिवहन सिस्टम को एक साथ नहीं खोला जाएगा। स्कूल, सिनेमा हॉल, मैरिज हॉल जैसी जगहों पर पाबंदी आगे कुछ समय तक जारी रह सकती है। सूत्रों के अनुसार, रेल सेवा और हवाई सेवाओं को 30 अप्रैल तक बंद रखा जा सकता है। जैसे-जैसे हालात सुधरेंगे, उसके बाद सरकार एक-एक करके इन सेवाओं को शुरू करेगी।
PunjabKesari
जब भी लॉकडाउन हटेगा, सभी राज्य सरकारें अपने अपने राज्यों में, सरकारी संस्थानों और प्राइवट क्षेत्रो में काम करने वालों संस्थानों में रोस्टर ड्यूटी लगाने का आदेश दे सकती हैं। यानी संभावना इसकी ज्यादा है कि 21 दिन के लॉकडाउन को आगे भी कुछ दिन तक जारी रखा जा सकता है। इसके अलावा लॉकडाउन जब भी हटाया जाएगा, उसे सिलसिलेवार ढंग से हटाया जाएगा। पाबंदियों और बंदिशों के साथ ही हटाया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News