दुनिया में सबसे पसंदीदा भारतीय बने PM मोदी, महिलाओं में दीपिका ने प्रियंका को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 03:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बीते सालों के मुकाबले लगातार बढ़ती जा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी उनकी लोकप्रियता अन्य नेताओं से कई गुना ज्यादा है। अब पीएम मोदी ने भारत में सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वालों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वही अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर हैं। 
PunjabKesari

ब्रिटेन की एक इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनलिटिक्स फर्म YouGov ने दुनिया के टॉप-20 एडमायर्ड पुरुषों और महिलाओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें बिट गेट्स को दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता के तौर पर चुना गया है। जबकि अब एंजेलिना जोली की जगह बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला बन गई हैं। बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों की लिस्ट में सबसे टॉप पर अमिताभ बच्चन का नाम है।  जबकि शाहरुख खान को इस लिस्ट में 16वीं जगह मिली है। 
PunjabKesari

इसके अलावा इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उद्योगपति रतन टाटा का नाम भी शामिल है। टॉप-20 महिलाओं में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा सहित दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा 2 पायदान फिसल कर दीपिका से नीचे आ गई हैं। 

PunjabKesari
वहीं अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस लिस्ट में मोदी से काफी पीछे हैं। बता दें कि 41 देशों के 42 हजार से ज्यादा लोगों के ऑनलाइन इंटरव्यू से जुटाए डेटा के आधार पर यह रैंकिंग की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News