ऑफ द रिकॉर्डः वित्त मंत्रालय से PM मोदी नाराज

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 08:33 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आर्थिक वृद्धि में बढ़ौतरी के दावों के बीच कार्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी खर्च (सी.एस.आर.) में तीव्र कमी आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्रालय से काफी नाराज हैं। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मोदी ने यह मुद्दा उठाया कि प्रधानमंत्री रिलीफ फंड और राष्ट्रीय रिलीफ फंड में तेजी से कमी आई है। गौरतलब है कि साल 2015-16 में जहां कंपनियों ने 206 करोड़ का योगदान दिया था, वहीं 2016-17 में यह घटकर 109 करोड़ ही रह गया है। प्रधानमंत्री इस पर भी नाराज दिखे कि उनके अपने फंड में भी कमी आई है। कार्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी फंड में केवल देश में ही कमी नहीं आई है बल्कि राज्य भी इससे अछूते नहीं हैं।

इस कड़ी में पंजाब और हरियाणा का हाल बद से बदतर है। इन दोनों राज्यों में इस फंड में करीब 300 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। 2015-16 में जहां कंपनियों ने सामाजिक गतिविधियों पर 13,827.68 करोड़ खर्च किए, वहीं इससे अगले साल यह आंकड़ा 4719 करोड़ पर पहुंच गया। जहां तक हरियाणा का सवाल है तो 2015-16 में सामाजिक गतिविधियों पर कार्पाेरेट कंपनियों ने 364 करोड़ खर्च किए थे, वहीं अगले साल यह कम होकर 107.87 करोड़ पर पहुंच गया। पंजाब में कार्पाेरेट कंपनियों ने 2015-16 में जहां 68 करोड़ खर्चे, वहीं 2016-17 में यह खर्च कम होकर 20.17 करोड़ ही रह गया। सी.एस.आर. नाम के इस फंड को यू.पी.ए. सरकार ने शुरू किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News