मोदी और जगन्नाथ ने मॉरीशस में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 02:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के उनके समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को मॉरीशस के अगालेगा द्वीप पर भारत की सहायता से कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परियोजनाओं से मुख्य भूमि मॉरीशस और अगालेगा के बीच बेहतर संपर्क की मांग पूरी होगी, समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

मॉरीशस में भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रणाली और रुपे कार्ड सेवाओं की शुरुआत के कुछ हफ्तों बाद इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार जगन्नाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में कहा, ''हम आज अगालेगा द्वीप पर एक नई हवाई पट्टी, एक नई जेटी और कई अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ इतिहास बना रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह कार्यक्रम मॉरीशस और भारत के बीच उल्लेखनीय और अनुकरणीय साझेदारी के लिए एक महान क्षण है।"  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News