PM Kisan Yojana: खुशखबरी! तारीख हो गई पक्की? इस दिन बैंक खाते में आएंगे पैसे
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 04:32 PM (IST)
नेशनल डेस्कः देश भर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 22वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 फरवरी 2026 के बाद किसानों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। खास बात यह है कि जिन किसानों की पिछली किस्त अटकी थी, उन्हें इस बार सीधे 4,000 रुपये मिल सकते हैं।
होली से पहले मिल सकता है तोहफा
साल में तीन बार किसानों को 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने वाली यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए बड़ी राहत का काम करती है। योजना की पिछली 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी। इस हिसाब से 22वीं किस्त का ट्रांसफर समय करीब है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार होली के त्योहार से पहले किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करने की तैयारी में है।
4,000 रुपये किसे मिलेंगे?
इस बार की किस्त में कुछ किसानों को दोगुना भुगतान मिल सकता है। यह कोई बोनस नहीं, बल्कि पिछली किस्त में अटके हुए पैसे का समावेश होगा। अगर किसी किसान की 21वीं किस्त तकनीकी या दस्तावेज़ी कारणों से रुक गई थी और अब उसने अपनी जानकारी अपडेट कर दी है, तो उसे पिछली और मौजूदा किस्त का कुल पैसा 4,000 रुपये के रूप में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। सामान्य किसानों को हमेशा की तरह 2,000 रुपये ही मिलेंगे।
ई-केवाईसी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा किए बिना किसी भी किसान को पैसा नहीं मिलेगा। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें तुरंत इसे पूरा कर लेना चाहिए। यह काम आप PM Kisan पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर कर सकते हैं।
अपना स्टेटस ऐसे चेक करें
किस्त जारी होने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपका नाम लिस्ट में है और e-KYC प्रक्रिया पूरी है या नहीं।
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दाईं तरफ “Know Your Status” विकल्प चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
