CEC नियुक्ति नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, दो जजों की अलग राय; मामला संविधान पीठ को रेफर
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 02:31 PM (IST)
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी बेंच के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की राय आपस में नहीं मिली। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एस सी शर्मा की बेंच ने इस मुद्दे पर अलग अलग राय दी, जिसके बाद पूरा मामला अब संविधान पीठ को रेफर कर दिया गया है।
