महिलाओं के पेट में था गोल्ड, तस्करों को पता चला तो कर लिया अगवा और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 11:05 AM (IST)

चेन्नई: पूरे फिल्मी अंदाज में हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारी जब 2 महिला विमान यात्रियों के पेट में छुपाए गए सोने को बरामद करने के लिए यहां एक अस्पताल में लाए तो उनका अपहरण कर लिया गया तथा उनसे सारा सोना बरामद करने के बाद अपहर्ता गिरोह ने उन्हें शहर में छोड़ दिया।


पुलिस ने किया दोनों महिलाओं को गिरफ्तार
दोनों महिला यात्री यहां अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपना पासपोर्ट लेने आईं तो सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की तथा बाद में दोनों को पल्लावरम थाने के हवाले कर दिया। सीमा शुल्क अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


अधिकारियों ने हुआ था महिलाओं पर शक
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह होने पर दोनों महिला यात्रियों फातिमा और टेरेसा से पूछताछ की। दोनों महिलाएं कल शाम कोलंबो से यहां पहुंची थीं। इसके बाद सीमा शुल्क के दो अधिकारी अमृत त्रिपाठी और रेणु कुमारी दोनों महिला यात्री को निजी कार के जरिए निजी अस्पताल ले जाने लगे ताकि उन्हें एनिमा देकर उनके पेट से सभी सोना निकाल सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News