इंतहा हो गई इंतजार की : पीएचई वर्कर सरकार के आगे गुहार लगा-लगाकर थक गये

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 01:09 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों ने अपनी काम छोड़ों हड़ताल लगातार जारी है। कर्मियों ने अपने हितों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन के शिव नारायण सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके सब्र का इम्तिहान न लिया जाए नहीं तो वे आंदोलन को और तेज करने कोि मजबूर हो जाएंगे।

वर्करों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां वे झेल रहे हैं। यही नहीं बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को बकाया पांच साल से ज्यादा का वेतन जारी करने सहित नियमित करने को लेकर गौर करना होगा। उन्होंने तमाम वर्करों से भी अपनी मांगों को लेकर लगातार एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News