पीएचई कर्मियों ने एक सप्ताह के  लिए मरण व्रत को  किया स्थगित

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 07:08 PM (IST)

कठुआ  :  पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों ने गत दिनों से जारी मरण व्रत को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। गत  देर शाम तक चली बातचीत के बाद विभाग के कार्यकारी अभियंता के  आश्वासन पर ही यूनियन ने निर्णय लिया। बहरहाल कर्मियों की हड़ताल जारी है। वीरवार को कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर हक मांगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्हें संघर्ष को मजबूर होना पड़ रहा है। यूनियन के शिव नारायण ने कहा कि झूठे आश्वासनों के सिवाय उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते वे संघर्ष को मजबूर हो गए हैं। अब मरण व्रत से आश्वासन के बाद उन्हें उठाया गया है आौर अगर एक सप्ताह के भीतर कोई प्रयास न हुए तो आंदोलन का रुख और तेज किया जाएगा।

 

उन्होंने हड़ताली कर्मियों से एकजुटता का आह्वान किया और कहा कि तमाम कर्मी एकजुटता के साथ आवाज बुलंद करें ताकि सरकार को उनकी मांगों पर गौर करने को मजबूर होना पड़े। आपको बता दें कि कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर सहित आसपास के  इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News