7 सितंबर से 72 घंटों की काम छोड़ों हड़ताल करेंगे PHE वर्कर, पांच वर्षों से नहीं मिला वेतन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 07:29 PM (IST)

कठुआ  : आल जम्मू कश्मीर पी.एच.ई. आई.टी.आई. ट्रेंड सी.पी. वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर पी.एच.ई. के वर्कर आगामी सात सितंबर से 72 घंटों के लिए काम छोड़ों हड़ताल पर जाएंगे। इसी को लेकर मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए शिव नारायण सिंह ने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उनका पिछले करीब 52 माह का वेतन बकाया है जिसे जारी करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। वहीं, नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कठुआ में 9 हजार से ज्यादा वर्करों को वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठे आश्वासन देकर उन्हें टालती रही है लेकिन वे अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।

सरकार ने ईद और रक्षाबंधन पर भी वेतन जारी करने का भरोसा दिया था जो अब टूट गया। उन्होंने कहा कि अब उनके पास आंदोलन के सिवाय कोई चारा नहीं है।  अगर हड़ताल के 72 घंटों के भीतर सरकार ने तमाम बकाया वेतन उनके खातों में जारी नहीं किया तो वह आंदोलन को और तेज करने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से विभाग की होगी। इस मौके पर गुलशन कुमार, प्रवीण सिंह, विजय कुमार, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News