भारत का Petrol-LPG संकट से इंकारः कहा-नो पेमेंट इश्यू...सप्लाई सुरक्षित, कच्चे तेल की खेप चीन भेजने की अफवाहें झूठी
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:43 PM (IST)
International Desk: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय Ministry of Petroleum and Natural Gas ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान से भारत आ रहा कच्चा तेल भुगतान समस्या के कारण चीन भेज दिया गया। सरकार ने साफ कहा कि India को तेल खरीदने में किसी तरह की भुगतान दिक्कत नहीं है और देश की जरूरत के अनुसार कच्चा तेल पूरी तरह सुरक्षित है। भारत 40 से ज्यादा देशों से तेल आयात करता है, इसलिए सप्लाई में कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने यह भी समझाया कि तेल व्यापार में जहाजों का रास्ता बदलना सामान्य प्रक्रिया है।
India Dismisses Online Reports of Iranian Crude Cargo Being Diverted to China from Vadinar, 🇮🇳
— RT_India (@RT_India_news) April 4, 2026
New Delhi has firmly rejected social media reports asserting that an Iranian crude oil cargo was diverted from India to China due to ‘payment issues.’
India’s Ministry of Petroleum… pic.twitter.com/a3OREzZXx9
“बिल ऑफ लैंडिंग” में जो गंतव्य लिखा होता है, वह अंतिम नहीं होता। कई बार व्यापारिक कारणों से जहाज बीच रास्ते में अपना गंतव्य बदल लेते हैं। LPG सप्लाई को लेकर भी मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की। ‘Sea Bird’ नाम का जहाज, जो करीब 44 हजार टन LPG लेकर आया है, Mangalore पहुंच चुका है और वहां गैस उतारी जा रही है। इससे पहले Green Sanvi भी सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार कर चुका है, जो भारत के लिए राहत की खबर है। सरकार ने दोहराया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद भारत की तेल और गैस सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।
