जानिए किस तरह रैली में ना होते हुए भी लोगों को मिला सोनिया गांधी का संदेश

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 12:11 PM (IST)

पटना: 27 अगस्त को हुई राजद की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उपस्थित नही हुई। रैली में ना होते हुए भी मोबाइल के जरिए उनका संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस विपक्ष की एकजुट होने की कोशिश में उनका पूरा समर्थन करेंगी। विपक्ष की एकता से ही बिहार में हुए जनादेश के अपमान का बदला लिया जा सकेगा।

सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सरकार को जनता की कोई फिक्र नही है, ऐसी सरकार को देश से निकाल बाहर करने में ही सबकी भलाई है। सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस समय रैली की राज्य को बहुत जरुरत थी। उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ने की सलाह दी है।

राजद की रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी संदेश सुनाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियां लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। सरकार पैसों के जोर से राज्य पर शासन कर रही है। उन्होंने रैली में आने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम बुरे इरादों को नाकाम करने के लिए विपक्ष दलों में एकता होना बहुत जरुरी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News