''''प्लीज इन लोगों के साथ''... Swiggy के डिलीवरी मैन का वीडियो देख भावुक हुए लोग

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 04:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फूड डिलीवरी एप स्विगी के एक कर्मचारी का है। इस वीडियो को देखकर काफी इमोसनल हो रहे हैं। दरअसल एक डिलीवरी कर्मचारी एक दुकान के बाहर बैठकर बिस्कुट के साथ चाय पीता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि जो घर-घर जाकर खाना पहुंचाते हैं, वो डिलीवरी मैन अक्सर खुद घंटों तक भूखे रह जाते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Utkarsh | Digital Creator | Gorakhpur (@macho_mealss)

इस वीडियो पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि 'प्लीज इन लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें, कुछ लोग डिलीवरी ब्वॉय के प्रति इतना अभद्र व्यवहार करते हैं, हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे भी एक व्यक्ति के रूप में हमारी तरह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और यह सभी श्रमिकों पर लागू होता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक बड़ी मुस्कान और धन्यवाद तो इनका भी बनता है, इससे इनका दिन बन सकता है। यदि आप किसी और के जीवन में खुशियां पैदा करते हैं, तो वह किसी न किसी रूप में आपके पास वापस आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News