पी.सी.ए. ने टिकटों के मूल्यों को किया कम, जारी की नई लिस्ट, देखिये

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2016 - 05:03 PM (IST)

चंडीगढ़, (संघी/लल्लन): पी.सी.ए. स्टेडियम में भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे सीरीज के तीसरे टैस्ट मैच के दूसरे दिन भी पी.सी.ए. स्टेडियम में दर्शकों के अभाव को देखते हुए आयोजकों की ओर से टिकटों के मूल्यों में कमी की गई। अब दर्शक 50 रुपए में भी चेयर ब्लॉक की टिकट खरीद कर मैच देख सकते हैं। 

इस मैच की आयोजन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन टिकटों के दाम घटाने पर मजबूर हो गई है। दर्शकों की भीड़ स्टेडियम तक आ सके, इसके लिए एसोसिएशन ने बाकायदा आधिकारिक सूचना भी जारी की है। दाम घटाए जाने की दिशा में सौ रुपए के मूल्य वाली चेयर ब्लाक टिकट को 50 रुपए कर दिया गया है। इस लिहाज से दर्शक अब 28, 29 व 30 नवम्बर को इस ब्लाक की टिकट खरीदकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। एसोसिएशन ने अन्य ब्लाक की टिकटों के दामों में भी कटौती की है। सबसे ज्यादा दाम पैवेलियन टैरेस ब्लाक के घटाए गए हैं। 
  

टिकटों के ब्लाक                  अब                           पहले 
 पैवेलियन टैरेस               500 रुपए                       2,000
 वी.आई.पी. ब्लॉक           200 रुपए                        600
 नार्थ वी.आई.पी.             125 रुपए                        500
 चेयर ब्लॉक                    50 रुपए                           100


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News