UPI Transaction Limit 2026: Paytm यूजर्स की लगेगी मौज! अब बिना UPI PIN डाले होगा पेमेंट, बस करना होगा ये काम
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 12:53 PM (IST)
UPI Transaction Limit 2026: Paytm यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। Paytm ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए दो बेहद खास फीचर्स 'biometric UPI' और 'Cardless ATM Withdrawal' पेश किए हैं। इससे रोजमर्रा का लेन-देन और अधिक सरल और सुरक्षित बनेगा है।

बिना UPI PIN के होगा भुगतान
अब आप बिना UPI PIN के पेमेंट कर सकते हैं। यानि अब आपको हर छोटे-बड़े पेमेंट के लिए अपना 4 या 6 अंकों का यूपीआई पिन याद रखने या डालने की जरूरत नहीं होगी। पिन की जगह अब आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर या Face ID का इस्तेमाल कर सकेंगे। NPCI के नियमों के मुताबिक, बायोमेट्रिक के जरिए आप एक बार में ₹5,000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि वह यूजर्स का कोई भी बायोमेट्रिक डेटा स्टोर नहीं करती है। जो लोग पुराना तरीका पसंद करते हैं, उनके लिए पिन का विकल्प भी बना रहेगा।

पर्स में कार्ड रखने की झंझट खत्म
अब आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। एटीएम स्क्रीन पर 'UPI Cash Withdrawal' चुनें, राशि भरें और पेटीएम ऐप से QR कोड स्कैन करें। पिन डालते ही कैश बाहर आ जाएगा। इस सुविधा के जरिए एक बार में ₹10,000 तक निकाले जा सकते हैं।
