फिर सुर्खियों में आई 'Pawari गर्ल', अब इस वजह से सोशल मीडिया पर छाई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 01:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 'पावरी गर्ल' (Pawari Girl) के नाम से मशहूर पाकिस्तानी लड़की दानानीर मोबीन उर्फ गीना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई है। इस बार दानानीर अपने गाने को लेकर सुर्खियों में है। दानानीर का गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक उसके इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में वह एक पाकिस्तानी फिल्म का ‘खोया जो तू होगा मेरा क्या’ गाना गा रही है। इससे पहले दानानीर ने ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ गाना गाकर सुर्खियां बटोरी थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dananeer | 🇵🇰🌻 (@dananeerr)

बता देें कि इसी साल फरवरी को इंस्टाग्राम दानानीर का पावरी हो रही है, वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरअसल दानानीर के  पार्टी को ‘पावरी’ बोलने वाला अंदाज लोगों को खासा पंसद आया था। दानानीर की "यह हमारी कार है, ये हम है, और यहां हमारी पावरी हो रही है" लाइन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। कई सेलेब्स ने भी उसके इस स्टाइल को कॉपी किया था और दानानीर इंटरनेट की दुनिया में छा गई थी। दानानीर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News