भाजपा कार्यकताओं के हत्यारों को संरक्षण दे रही है पटनायक सरकार: शाह

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 08:25 PM (IST)

बोलांगीर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं की हत्यारों को संरक्षण दे रही है। शाह ने पश्चिमी ओडिशा के बोलांगीर कस्बे में‘युवा महासमावेश’कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में ओडिशा में भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई लेकिन इन हत्याओं से जुड़े किसी भी आरोपी के खिलाफ अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के संरक्षण के कारण इन हत्याओं के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। भाजपा के सत्ता में आने पर इन अपराधों के सभी आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ मुकद्दमे दर्ज किए जाएंगे। ओडिशा की बीजद सरकार को ‘जला हुआ ट्रांसफार्मर’ बताते हुए शाह ने लोगों से इस उखाड़ फेंकने और राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाने की आह्वान किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News