पटना: दानापुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, लगभग 55 लोग थे सवार
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 11:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर के पास गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूब गई है। इस नाव पर लगभग 55 लोग सवार थे जिसमें से अधिकतर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी आधिकारिक रूप से सात लोग लापता बताए जा रहे हैं।
हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव दुर्घटना में 15 से 20 लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही मनेर और शाहपुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।