देखिए पटना नाव हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, चीखती रही भीड़, कई अपनों से हुए अलग

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 11:22 AM (IST)

पटना: शनिवार को गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से उस पर सवार कम से कम 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। यह दुर्घटना संभवत: नौका पर अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी के लिए गंगा किनारे वैशाली जिला के सबलपुर दियारा इलाके में गए थे और ये लोग उक्त नौका पर सवार होकर पटना के रानी घाट की आेर आ रहे थे।

कई लोगों को बचा लिया गया। सभी के आंखों में आंसू दिखे। कई अपनों को ढूंढ रहे थे तो कई जो अपनों से अलग हुए थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या गया। एक बुजुर्ग अपनी पोती को ढूंढ रहा था, उसे पता ही नहीं चला कब उसका हाथ छूट गया। आधे घंटे तक रेस्क्यू के लिए फेंकी गई रस्सी पकड़कर बच्ची का नाम पुकारते रहे लेकिन कही से कोई आवाज नहीं आई। कोई अपने बेटे को ढूंढ रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News