Pathaan: शाहरुख खान की ''पठान'' का तूफान खूब मचा रहा धमाल, बनी भारत में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म
punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 02:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म “पठान” भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। यशराज फिल्म्स (YRF) ने यह जानकारी दी। YRF ने एक विज्ञप्ति में कहा, “फिल्म भारत में 529 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इसमें से 511.70 करोड़ रुपए फिल्म ने हिंदी में कमाए हैं जबकि दूसरी भारतीय भाषाओं में वह18.26 करोड़ रुपए कमा चुकी है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 1,028 करोड़ रुपए रही है। इनमें से उसने 641.50 करोड़ रुपए भारत जबकि 386.50 करोड़ रुपए दूसरे देशों में कमाए हैं।”
यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज होने के बाद छठे शुक्रवार को भारत में 1.07 करोड़ रुपए कमाई की। इसमें से उसने 1.05 करोड़ रुपए हिंदी जबकि 0.02 करोड़ रुपए दूसरी भाषाओं में कमाए हैं। आनंद ने एक बयान में कहा कि दर्शकों ने ‘पठान' फिल्म के प्रति जो प्यार दिखाया है वह ऐतिहासिक है और यह बॉक्स ऑफिस परिणाम में झलकता है।