Paris Olympics 2024: Neeraj Chopra ने जैवलिन में जीता सिल्वर, फेंका 89.45 का थ्रो

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 01:29 AM (IST)

पेरिसः भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में 89 . 45 के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम को स्वर्ण पदक मिला। नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89 . 45 मीटर फेंका। इसके अलावा उनके पांचों प्रयास फाउल रहे। वहीं नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो ही 92 . 97 मीटर का लगाया। उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का लगाया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। 
 

फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
पहला प्रयास- फाउल
दूसरा प्रयास- 89.45 मीटर
तीसरा प्रयास- फाउल
चौथा प्रयास- फाउल
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- फाउल

नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। भारत का मौजूदा ओलंपिक में ये पांचवां पदक रहा। इससे  पहले भारत ने चार मेडल जीते थे। इसमें से तीन ब्रॉन्ज शूटिंग और एक हॉकी में आए थे। मेन्स जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है। नीरज ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News