Paris Fashion Week: ब्लैक वेलवेट गाउन और चमचमाते टियारा में ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक, पेरिस में ढहाया कहर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 09:55 AM (IST)

फ्रांस: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में अपनी शानदार मौजूदगी से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 'देवदास' फेम अभिनेत्री ने सोमवार रात कोर्सेट वाले काले मखमली फिशटेल गाउन, क्रिस्टल जड़े केप और रत्नों से जड़े टियारा के साथ रैंप वॉक किया, जिससे प्रशंसक उनकी सुंदरता के कायल हो गए।

उनके ड्यूई मेकअप और सिग्नेचर रेड लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। शो की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। कल रात के इस खास इवेंट से ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें देखें। शो से पहले रिहर्सल के दौरान, पेरिस फैशन वीक में L'Oréal का प्रतिनिधित्व करने वाली ऐश्वर्या कई अन्य मशहूर हस्तियों से मिलीं। सिमोन एशले के साथ बातचीत करने और प्यार से उनका हाथ थामने का एक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वह अपनी पुरानी दोस्त ईवा लोंगोरिया से भी मिलीं।

इस नौवें संस्करण में L'Oréal Paris के एंबेसडर और मशहूर हस्तियों की एक अंतरराष्ट्रीय सूची शामिल है, जिसमें ऐश्वर्या, सिमोन एशले, मैरी बोचेट, वियोला डेविस, कारा डेलेविंगने, जेन फोंडा, बेबे विओ ग्रांडिस, लुमा ग्रोथे, केंडल जेनर, अजा नाओमी किंग, ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल शामिल हैं।

PunjabKesari

 इस साल की शुरुआत में, ऐश्वर्या ने कान्स में भी अपने शानदार फ़ैशन सेंस से सबको प्रभावित किया। रेड कार्पेट पर एक बार उन्होंने एक अनोखा सफ़ेद पैंटसूट पहना, जिसमें एक स्ट्रक्चर्ड प्लंजिंग ब्लेज़र और अच्छी तरह से फिट होने वाली ट्राउज़र शामिल थी। इस मोनोक्रोम लुक को और भी खास बनाया गया था आउटफिट के किनारों पर की गई बारीक सजावट से, जिसने स्लीक सिल्हूट में टेक्सचर और डिटेलिंग जोड़ी।

PunjabKesari
फ्रेंच रिवेरा में नज़र आईं कान्स की इस अनुभवी स्टार ने एक कस्टम बेबी पिंक गाउन में सॉफ्ट ग्लैमरस लुक भी अपनाया। इस गाउन में हार्ट-शेप्ड फिटेड सिल्क सिल्हूट के साथ बहता हुआ शिफॉन केप और फूलों की सजावट थी।

PunjabKesari
इसमें कोई शक नहीं कि ऐश्वर्या अपने बेहतरीन फ़ैशन चॉइस से हमेशा दर्शकों को प्रभावित करती हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News