‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट, संजय लीला भंसाली के अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 11:31 AM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दमदार कलाकार पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
रणबीर के अंदाज ने खींचा ध्यान
फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर एक बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। पोस्टर में संजय लीला भंसाली की फिल्मों की खास भव्यता और डिटेलिंग भी साफ नजर आ रही है।
BGM ने बढ़ाया पोस्टर का असर
रणबीर के फर्स्ट लुक के साथ सामने आया बैकग्राउंड म्यूजिक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। विजुअल्स के साथ BGM का तालमेल पोस्टर को और ज्यादा प्रभावशाली बना रहा है। भंसाली की फिल्मों में म्यूजिक हमेशा से कहानी का अहम हिस्सा रहा है और ‘लव एंड वॉर’ में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है।
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
पहली झलक ने बढ़ाई फिल्म की एक्साइटमेंट
रणबीर कपूर को इस तरह के अवतार में देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। संजय लीला भंसाली एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस, इमोशन और भव्यता का अनोखा संगम पेश करने की तैयारी में हैं। ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है।
