बेटी की सगाई के दौरान फूट-फूट कर रोए परिणीति के पिता, देखें अनदेखी तस्वीरें
punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 02:09 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की नई अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उनके पिता के भावुक होने और अपने आंसू पोंछते हुए एक तस्वीर भी दिखाई गई। परिणीति ने सगाई फंक्शन के बारे में एक नोट के साथ अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो सिख रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।
तस्वीरों में, परिणीति ने अपने बालों को एक सरासर दुपट्टे से ढंक रखा था, इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ जोड़ अरदास में हिस्सा लिया। अगली कुछ तस्वीरों में सगाई समारोह में दोनों लव बर्ड पाठी से आशिर्वाद लेते हुए दिखे। वहीं, एक तस्वीर में बैकग्राउंड में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।
परिणीति ने कैप्शन दिया: "अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार, सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति हमारे लिए सब कुछ थी। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को नई दिल्ली में एक अंतरंग समारोह में आप नेता राघव चड्डा से सगाई की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास और कुछ प्रसिद्ध राजनेताओं ने भाग लिया।
इश्कजादे एक्ट्रेस की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में बेहद ही धूमधाम से हुई थीं। परिणीति ने अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा का कलेक्शन पहना, तो वहीं राघव चड्ढा ने मामा पवन सचदेवा द्वारा बनाया गया आउटफिट पहना।