पाक ने भारत पर मढ़े नए आरोप, उप उच्चायुक्त को किया तलब

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 04:38 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारत पर नए आरोप मढ़ते हुए बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया है। पाक के विदेश कार्यालय (एफओ) का आरोप है कि  नियंत्रण रेखा (एलओसी) और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) पर भारतीय बलों द्वारा लगातार नागरिक आबादी वाले इलाकों को भारी हथियारों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। 


एफओ ने कहा कि 2 मई को नियंत्रण रेखा पर रखचिकरी सेक्टर में 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि उसकी नौ वर्षीय बहन घायल हो गई। एफओ द्वारा बताया गया कि पांच मई को नियंत्रण रेखा से लगे तातापानी और कोटकोटेरा सेक्टरों में एक महिला और 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गई। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से 2017 से ही संघर्षविराम में काफी इजाफा देखने को मिला है।

2017 में भारतीय बलों द्वारा 1970 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया था। एफओ ने कहा, “जानबूझ कर नागरिक आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया जाना निंदनीय और मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के विपरीत है।” उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किया जा रहा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिये खतरा है तथा रणनीतिक गलतफहमी की तरफ ले जा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News