पाकिस्तान ने फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 11:26 AM (IST)

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर जिले में नियंत्रण रेखा पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।  पाकिस्तान ने सितंबर माह के दौरान यह 5वी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जबकि पिछले 36 घंटों में यह तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन है।  

गोलीबारी रात करीब साढ़े बारह बजे शुरु की गई: सिमरनदीप 
जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी की ओर से रात को छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी रात करीब साढ़े बारह बजे शुरु की गई, जबकि देर रात डेढ़ बजे समाप्त हो गई।  उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कोई भी हताहत अथवा घायल नहीं हुआ है।  पाकिस्तानी सैनिकों ने कल मेंढर क्षेत्र के बोलनोई इलाके में गोलीबारी की थी।  

 पाक ने किया था 28 सितंबर को युद्धविराम का उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने इससे पहले 28 सितंबर को युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा में पुंछ सेक्टर के सब्जियान इलाके में भारतीय सेना चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।  इससे पहले छह सितंबर को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलीबारी की थी। दो सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हए अखनूर सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलबारी की थी।  अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पाकिस्तान की ओर से सीमा पार गोलीबारी करने की 405 घटनाओं में 16 नागरिकों की मौत हो गई थी और 71 लोग घायल हुये थे।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News