पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 02:14 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए आज अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने सुबह छह बजे से छह बजकर 45 मिनट तक बीजी सेक्टर और बालाकोट सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें किसी भारतीय जवान के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News