पाकिस्तान की नई डर्टी गेमः अब भारत के खिलाफ खड़ी की ट्रोल आर्मी

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 12:16 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने पिछले कई दशकों से भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है। इसके अलावा, पिछले चार युद्धों में अपमानजनक हार के बाद, पाकिस्तान अब सीधे भारत का सामना करने की कोशिश नहीं करता है। लेकिन, कभी सीमा पार से आतंकियों को भेजकर हमले करता है तो कभी अपने गुर्गों के जरिए भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन, अब उसने भारत के खिलाफ एक नया मोर्चा शुरू कर दिया है  जिसमें वह दुनिया के सामने भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है।

 

एक विश्लेषण से पता चला है कि पाकिस्तान   अपनी इस डर्टी गेम के तहत इसके लिए ट्विटर का जमकर इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने ट्विटर पर एक बड़ी ट्रोल आर्मी खड़ी कर दी है। और, भारत के खिलाफ कोई भी मुद्दा सामने आते ही यह सेना सक्रिय हो जाती है। पाकिस्तान से संचालित होने वाले हजारों ट्विटर अकाउंट भारत के खिलाफ किसी भी मुद्दे को कुछ ही घंटों में अंतरराष्ट्रीय मुद्दे में बदल देते हैं।

 

इसके अलावा, पाकिस्तान के ये खाते न केवल पाकिस्तानी उपयोगकर्ताओं के नाम पर हैं, बल्कि विदेशी नामों से भी हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य देशों से भी भारत के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। हम इनमें से कुछ ट्विटर अकाउंट का खुलासा करने जा रहे हैं। हालाँकि ये खाते पाकिस्तानी हैं, लेकिन ये खाते चीनी, रूसी, तुर्की, अमेरिकी आदि प्रतीत होते हैं ।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News