FM बिलावल का ऐलान ः 200 भारतीय मछुआरों और 3 आम कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 10:56 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा कर दिया था। इन कैदियों को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया था।
बिलावल ने एक ट्वीट में कहा, “आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 अन्य कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को वापस भेजा गया था।” उन्होंने कहा, “यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।” रिहा किए जा रहे कैदियों की कराची से लाहौर तक की यात्रा के लिए धन उपलब्ध करा रहे एधी फाउंडेशन ने ताजा घटनाक्रम की पुष्टि की।
एक अधिकारी ने कहा, “कैदियों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।” सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सद्भावना के तौर पर जुलाई में भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को रिहा करेगा। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा कई जगहों पर बहुत स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of October: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

नोएडा में मुठभेड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार बदमाश किए गिरफ्तार, एक आरोपी घायल

नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिली बड़ी सौगात, यात्रा को सुखमय बनाने के लिए लिया ये फैसला