पाक ने लगातार दूसरे दिन भातीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

punjabkesari.in Friday, Mar 02, 2018 - 04:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जबाब दे रही है, नियंत्रण सीमा पर हो रही गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चयुक्त जेपी सिंह को लगातार दूसरे दिन भी तलब किया है।

पाकिस्तानी विदेश विभाग का कहना है कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को समन भेज कर तलब किया है। बता दें कि एक मार्च से भीमबेर और समाहिनी सेक्टरों में भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से की गई गोलीबारी की पाकिस्तानी विदेश विभाग ने निंदा की है।

पाक के मुताबिक नियंत्रण सीमा पर हुई गोलीबारी से एक आम नागरिक की मौत हुई है और पत्नी, बेटा घायल हो गए हैं। मोहम्मद फैसल ने कहा कि भारत लगातार सीजफायर कर रहा है। फैसल ने कहा कि साल 2018 में भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर 415 बार सीजफायर किया है। जिसमें 20 आम नागरिक की मौत हुई है और 71 नागरिक घायल हुए हैं।

फैसल के मुताबिक भारत की ओर से 2017 से भारत लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। पिछले  साल 1970 बार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने भारतीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह निंदनीय है। और अमानवीय है, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकारों मानवीय कानूनों के विरुद्ध है।

वहीं भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को पाकिस्तानी विदेश विभाग लगातार दो दिन से तलब कर रहा है। इससे पहले पाक कई बार भारतीय उप उच्चायुक्त को समन जारी कर चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News