पाक सेना ने फिर किया संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 10:22 PM (IST)

जम्मू : पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए सीमापार से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बिना उकसावे के गोलीबारी की है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास आज रात साढ़े आठ बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से गालीबारी का भारतीय सेना ने भी माकूल जबाव दिया। अब तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले तीन जून को पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में एक महिला समेत चार नागरिक घायल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News