BJP से बड़े अब सिर्फ 8 देश, 18 करोड़ पहुंची कार्यकर्त्ताओं की संख्या

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 08:55 AM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में 7 करोड़ की वृद्धि होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुडऩे से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी। 
PunjabKesari
नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पहले हमारी (भाजपा की) सदस्य संख्या 11 करोड़ थी । इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 62 लाख 35 हजार 967 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता ली है और बड़ी संख्या में मिस्ड काल के माध्यम से भी सदस्यता ली गई है। इन सभी आंकड़ों को जोड़ लें तब यह संख्या 7 करोड़ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है। 
PunjabKesari
नड्डा ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ 6 जुलाई को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। ये एक सफल अभियान रहा है। उन्होंने कहा कि मिस्ड काल से जुड़ी सदस्यता के बारे में जहां सर्वर वीक था वहां के आंकड़े आने बाकी हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया। सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा, " पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखा। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन सदस्यता की प्रक्रिया चलती रहेगी।'' नड्डा ने बताया कि अब सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर महीने में होगा । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News