No Onion... भारत के इस शहर में पूरी तरह बैन है प्याज, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 06:19 PM (IST)
नेशनल डेस्क : भारत में खाने-पीने की आदतें हर राज्य और शहर में अलग-अलग हैं, लेकिन प्याज लगभग हर भारतीय रसोई की अनिवार्य सामग्री है। दाल, सब्जी या तड़के में प्याज के बिना खाना अधूरा सा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक ऐसा शहर है जहां प्याज और लहसुन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं?
कटरा में लहसुन-प्याज पर बैन
जम्मू-कश्मीर का कटरा शहर, जो माता वैष्णो देवी यात्रा का प्रमुख केंद्र है, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यहां प्याज और लहसुन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। कटरा के किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में इन सामग्रियों से बनी डिश नहीं परोसी जाती।
यह भी पढ़ें - हो गया बड़ा ऐलान... इस दिन जारी होगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त
सात्विक भोजन और स्थानीय सहयोग
कटरा का भोजन अब भी स्वादिष्ट और पौष्टिक है। स्थानीय लोग भी प्रशासन के इस फैसले का पूरा समर्थन करते हैं। दुकानदारी और रेस्टोरेंट संचालक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को विनम्रता से बताते हैं कि प्याज और लहसुन उपलब्ध नहीं हैं।
धार्मिक अनुशासन की मिसाल
कटरा का यह नियम केवल धार्मिक प्रतिबद्धता नहीं, बल्कि अनुशासन और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। स्थानीय लोग मानते हैं कि माता वैष्णो देवी की नगरी में सात्विकता बनाए रखना ही सच्ची भक्ति है। इस तरह कटरा भारत का ऐसा शहर बन गया है, जहां प्याज और लहसुन जैसी आम चीज़ें भी आस्था और धार्मिक नियम के कारण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
